फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Samosa Party With Bjp Workers At the Circuit House In Mandi Himachal

Samosa Controversy: अहा समोसा बड़ा मजेदार! नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की पार्टी

Sat, 09 Nov 2024 12:00 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला/ब्यूरो
एएनआई, शिमला/ब्यूरो Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी का आयोजन किया।

विज्ञापन
Jairam Thakur Samosa Party With Bjp Workers At the Circuit House In Mandi Himachal
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

'समोसा' विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी का आयोजन किया। प्रदेश में समोसा विवाद ऐसा उपजा कि सुक्खू सरकार बैकफुट पर आ गई। वहीं, विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया। क्या है समोसा विवाद जानने के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन

 

21 अक्तूबर का मामला
दरअसल 21 अक्तूबर को सीआईडी मुख्यालय में समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुक्खू गए थे। उनके अलावा कई वीआईपी मेहमान और गण्यमान्य अधिकारी मौजूद थे। लक्कड़ बाजार स्थित होटल रेडिसन ब्लू से समोसे और केक के तीन डिब्बे प्रमुख अतिथियों के लिए लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी की ओर से दर्ज कराए गए बयान के अनुसार खाने-पीने की चीजें अतिथियों के सुरक्षा स्टाफ को परोसी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईजी रैंक के एक अधिकारी ने पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को होटल से कुछ खाने-पीने की चीजें लाने के लिए कहा था। एसआई ने आगे एक सहायक एसआई और एक हेड कांस्टेबल को जलपान लाने का निर्देश दे दिया। एएसआई और हेड कांस्टेबल होटल से तीन बक्से लाए और एसआई को सूचित कर दिया।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पर्यटन विभाग के कर्मचारियों से पूछा कि क्या तीनों बक्सों में रखा नाश्ता प्रमुख अतिथियों को परोसा जाना था, तो उन्होंने कहा कि यह मेन्यू में शामिल नहीं था। जिस महिला इंस्पेक्टर को खाद्य सामग्री सौंपी गई, उसने किसी वरिष्ठ अधिकारी से नहीं पूछा और जलपान को यांत्रिक परिवहन अनुभाग में भेज दिया, जो जलपान का काम देखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed