फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said that it is shameful to consider gang war drug trafficking and mob lynching as normal things

Jairam Thakur: 'गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य बात मानना शर्मनाक'

Wed, 28 Aug 2024 07:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य घटना मानना और उल्टा सवाल उठाना कि विपक्ष चिंता क्यों कर रहा है तो इससे शर्मनाक कुछ और बात नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Jairam Thakur said that it is shameful to consider gang war drug trafficking and mob lynching as normal things
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश में गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य घटना मान रहे हैं। इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कहते हों कि नशे की तस्करी, गैंगवार और मॉब लिंचिंग उनके लिए मायने नहीं रखती है। वह उल्टा सवाल उठाते हैं कि विपक्ष चिंता क्यों कर रहा है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य माफियाओं के मकड़जाल में जकड़ता जा रहा है और सरकार कह रही है कि विपक्ष चिंतित क्यों है। क्या सड़कों पर इंसाफ होगा। प्रदेश में नशे का इस तरह से कारोबार होगा? नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता है। उसके खिलाफ उठाए जा रहे कदम में सरकार के साथ वे मजबूती के साथ खड़े हैं लेकिन न्याय कानून करेगा, भीड़ नहीं। सरकार इस तरह माफिया को खुला नहीं छोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। केवल झूठ के भरोसे सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को सिर्फ झूठ बोलकर सरकार चलाने और मुद्दों से गुमराह करने से बाज आने की नसीहत दी।
विज्ञापन


करुणामूलकों को नौकरी देने के मुख्यमंत्री के बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि दो साल में 180 लोगों को नौकरियां दी गईं, क्या यह पर्याप्त हैं? आर्थिक स्थिति का रोना रोने वाली सरकार उस परिवार के बारे में भी सोचे, जिसके परिवार में कमाने वाले की मृत्यु हो गई है, उसकी क्या हालत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed