फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Hospitals like IGMC are themselves sick surgical equipment is not available

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आईजीएमसी जैसे अस्पताल खुद बीमार, नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान

Tue, 07 Jan 2025 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 07:31 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बाकी अस्पतालों को छोड़िए आईजीएमसी जैसे अस्पताल खुद बीमार हैं।  राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी सरकार छोटी से छोटी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Hospitals like IGMC are themselves sick surgical equipment is not available
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत खराब है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। लोगों को स्टंट नहीं डल रहे हैं, सर्जरी के समान और बाकी जरूरी चीजें अस्पताल नहीं दे पा रहा है। जो सुविधाएं पूर्व सरकार में तत्काल और नि:शुल्क मिल रहे रही थी, आज उसके लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। लोग बिना इलाज के घर जा रहे हैं या मजबूरी में अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं। यह सिर्फ सरकार की लापरवाही की वजह से हो रहा है। बाकी अस्पतालों को छोड़िए आईजीएमसी जैसे अस्पताल खुद बीमार हैं।

विज्ञापन


व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं हैं। राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी सरकार छोटी से छोटी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इसके बाद प्रदेश के मुखिया बड़े-बड़े मंचों से खड़े होकर कहते हैं की हमने तो स्वास्थ्य व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कर दी है। ऐसी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था प्रदेश को नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री इस बात को समझें की बड़ी-बड़ी बातों से बीमारियों के इलाज नहीं होते हैं उसके लिए दवा, डॉक्टर, टेक्नीशियन, और इक्विपमेंट की जरूरत होती है।  सरकार को लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छोटे-मोटे ऑपरेशन के लिए आए मरीज बिना ऑपरेशन के ही घर भेज दिए जाते हैं। सामान्य से सामान्य जांचों की किट और रूटीन में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां भी आईजीएमसी में उपलब्ध नहीं रहती है। प्रदेश में लोगों के इलाज के लिए पूर्व सरकार द्वारा जो भी विश्वस्तरीय प्रयास किए गए थे उसे मुख्यमंत्री ने एक झटके में ही तबाह कर दिया है। आज आईजीएमसी जैसे संस्थानों में अगर बेहद संवेदनशील माने जाने वाले अस्पतालों के ऐसे हाल हैं तो प्रदेश का क्या हाल होगा। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि  मेहरबानी करके स्वास्थ्य व्यवस्था की  तबाह हो चुकी स्थिति के बारे में गंभीरता से विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
जयराम ठाकुर ने कहा कि रेलवे के जम्मू डिवीजन बनने से हिमाचल प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लॉक को फायदा मिलेगा।  इसके लिए  उन्होंने प्रधानमंत्री  समेत समस्त  केंद्रीय नेतृत्व का  आभार जताया। हिमाचल प्रदेश में भी रेलवे के विस्तारीकरण को केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है। हर साल के बजट में हिमाचल के रेलवे के विस्तारीकरण के पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछला एक दशक  भारतीय  रेलवे के लिए ऐतिहासिक ट्रांसफॉर्मेशन का रहा है। रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुआयामी परिवर्तन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed