Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- शुल्क बढ़ाने वाली सरकार जनता से छीन रही सुविधाएं, CM को नहीं बोलना चाहिए झूठ
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार का दावा करते-करते मुख्यमंत्री शुल्क की सरकार के मुखिया बन गए हैं। वीरवार को भी मुख्यमंत्री ने कह दिया कि उन्होंने अस्पतालों की पर्ची पर कोई शुल्क नहीं लगाया है। मुख्यमंत्री को इस तरह से झूठ बोलना शोभा नहीं देता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रोजाना कोई न कोई नया शुल्क लगाने वाली सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को मिल रही सुविधाएं छीन रही है। महीनों से सरकार डिपुओं में सरसों का तेल और रिफाइंड नहीं दे रही थी। अब यह 33 से 40 फीसदी महंगी दरों पर देने की तैयारी है। जो रिफाइंड तेल पहले 97 रुपये में मिल रहा था अब 134 रुपये में मिलेगा। यह प्रदेश के लोगों के साथ किसी मजाक से कम नहीं है। एक ही झटके में सरकार आम आदमियों के खान-पान से जुड़ी चीजें लगभग डेढ़ गुनी कैसे महंगी कर सकती हैं?
शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार का दावा करते-करते मुख्यमंत्री शुल्क की सरकार के मुखिया बन गए हैं। मुख्यमंत्री आए दिन प्रदेशवासियों पर किसी न किसी प्रकार का शुल्क लाद देते हैं और उसे स्वीकार भी नहीं करते हैं। वह अपने द्वारा थोपे गए शुल्क से साफ मुकर जाते हैं। वीरवार को भी मुख्यमंत्री ने कह दिया कि उन्होंने अस्पतालों की पर्ची पर कोई शुल्क नहीं लगाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब सरकार ने आदेश नहीं दिए हैं तो अस्पतालों में शुल्क क्यों वसूला जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह से झूठ बोलना शोभा नहीं देता।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश के विकास को गति देने में केंद्र सरकार भरपूर सहयोग दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पीएमजीएसवाई के सभी चरणों में हिमाचल प्रदेश को प्रमुखता मिली है। चौथे चरण के तहत हिमाचल में डेढ़ हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृत दी है। उधर, जयराम ठाकुर ने कहा कि देश का अभूतपूर्व विकास ही मोदी की गारंटी है। कश्मीर को कन्याकुमारी से रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना पूरा हो गया।