फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said country only trusts Modi guarantee the disaster in Delhi is over

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली में आपदा समाप्त

Sat, 08 Feb 2025 03:59 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 03:59 PM IST
सार

दिल्ली में भाजपा को मिली जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है।

विज्ञापन
Jairam Thakur said country only trusts Modi guarantee the disaster in Delhi is over
दिल्ली में मिली जीत पर नेता प्रतिपक्ष व अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता में प्रदेश हितों को पूरी तरह से भूल चुकी थी। प्रदेश के लिए नीतियां बनाने की बजाय सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री के शीश महल बनाने और चुनाव लड़ने के लिए शराब घोटाला करने पर ही केंद्रित रहा। दिल्ली के लिए आपदा साबित हुई आम आदमी पार्टी को आम  आदमी ने सही जगह दिखा दी है। दिल्ली देश का दिल है जिसे आज भाजपा ने जीत लिया है। दिल्ली की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली के दिल में "मोदी ही मोदी" है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव के साथ देश की जनता ने कांग्रेस को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलने, झूठी गारंटियां देने, लोगों को डराने, बांटने जैसे धमकाने हर हथकंडे अपनाए। लेकिन गुमराह करने वाली, साजिश करने वाली कांग्रेस का आज देश की राजधानी से सूपड़ा साफ हो गया है और शून्य पर खड़ी है। कांग्रेस के बड़े–बड़े चेहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। आज वर्तमान में पूरे देश में कांग्रेस के यही हाल हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस ढर्रे पर कांग्रेस चल रही है अगले चुनाव में यहां भी वही होने वाला है। कांग्रेस के नेता यह समझ लें कि देश के लोगों ने ठगी की राजनीति को नकार दिया है। गारंटियों की राजनीति को वहीं दफन कर दिया है जहां से शुरू हुई थी। हिमाचल सरकार अपने जनविरोधी ढर्रे को छोड़े और जनहित में काम करें।  उन्होंने दिल्ली के जनादेश के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा सहित पार्टी के सभी साथियों को बहुत–बहुत बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed