फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said 500 people have died what will the government celebrate after three years of failure

Jairam Thakur: नेता विपक्ष बोले- 500 लोगों की मौत, तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मनाएगी सरकार

Tue, 18 Nov 2025 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी जिले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसको लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से प्रदेश में लगभग 500 लोगों की जान गई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। इसके बाद भी सरकार अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है।

विज्ञापन
Jairam Thakur said 500 people have died what will the government celebrate after three years of failure
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से प्रदेश में लगभग 500 लोगों की जान गई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। हर पीड़ित तक सरकार अभी राहत नहीं पहुंचा पाई है। कांग्रेस सरकार के तीन साल का कार्यकाल भी नाकामी और निराशा से भरा रहा है। इसके बाद भी सरकार अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं में जरा सी भी लज्जा बची है तो उन्हें इस कार्यक्रम को रद्द कर आपदा प्रभावितों को सही मायने में राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए। सरकार आपदा के नाम पर पंचायत चुनाव टालने की हर कोशिश कर चुकी है। अभी भी सरकार का रवैया और मुख्यमंत्री का वक्तव्य इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि वह पंचायत चुनाव के पक्ष में नहीं है। मुमकिन है कि मुख्यमंत्री आगे भी पंचायत चुनाव में अड़ंगा डालने की हरसंभव कोशिश करें। मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि हिमाचल की आपदा में हर बार केंद्र का अद्वितीय सहयोग रहा है। 2023 से अब तक आपदा रात के नाम पर 5,500 करोड रुपये से ज्यादा की धनराशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष एनडीआरएफ और एनडीएमएफ के तहत लगभग 225 करोड़ रुपये केंद्र की ओर से हिमाचल को एडवांस में दिए गए हैं। इसके बाद भी आपदा प्रभावितों को सरकार 400 करोड़ रुपये की धनराशि भी नहीं दे पाई है। जबकि सरकार ने स्पेशल पैकेज 4500 करोड़ रुपये का घोषित किया था। जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये देने की बात कही है तो वह पत्थर की लकीर है। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह ही कांग्रेस का हिमाचल में हाल होगा। इस मौके पर विधायक विपिन सिंह परमार, सतपाल सिंह सत्ती, बिक्रम ठाकुर, राकेश जमवाल, सुरेंद्र शौरी, इंद्र सिंह गांधी और दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

सत्र लंबा करने पर नहीं, प्रभावी बनाने की बात करे सरकार
जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री हर बार सत्र के लंबा होने की बात करते हैं, लेकिन सत्र के दौरान गंभीर नहीं दिखते हैं। विधानसभा के अंदर भी मुख्यमंत्री ने झूठ बोलने का नया रिकॉर्ड बनाया है। सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी उनसे नहीं दिया जाता। जिन सवालों के जवाब आरटीआई द्वारा विधायक हासिल कर लेते हैं, उन सवालों के जवाब पर भी सरकार सदन को गुमराह करती है। ऐसे में मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र को लंबा और ऐतिहासिक बनाने की बजाय प्रभावी बनाने की दिशा में काम करें।

संजौली मस्जिद पर बोले-सरकार कानून का पालन करे
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ने कहा कि इस मामले में सरकार को न सिर्फ जन भावनाओं, बल्कि कानून का भी सम्मान करना चाहिए। जब कोर्ट ने मस्जिद को अवैध बताया है तो सरकार को विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed