फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   jairam thakur on pressure cooker ticket in hrtc bus in mandi himachal pradesh

Himachal News: HRTC बस में प्रेशर कुकर का भी कटा टिकट, जयराम बोले- इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है?

Tue, 10 Dec 2024 03:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 03:50 PM IST
सार

एचआरटीसी द्वारा मंडी से ऑट तक प्रेशर कुकर को ले जाने के लिए टिकट काटने के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा। 

विज्ञापन
jairam thakur on pressure cooker ticket in hrtc bus in mandi himachal pradesh
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बस में प्रेशर कुकर का टिकट काटे जाने का मामला सामने आया है। काटी गई टिकट का सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इसी बीच भाजपा को एक बार फिर सुक्खू सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी से औट तक तीन लीटर का एक प्रेशर कुकर भेजा गया, जिसका एचआरटीसी की बस में 23 रुपये का टिकट काटा गया है। प्रदेश सरकार के नेता कुकर का टिकट काटने से इनकार करते रहे, लेकिन एचआरटीसी की जिस बस में कुकर का टिकट काटा गया था, उसका सबूत भी अब हमारे पास मौजूद हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी द्वारा मंडी से ऑट तक प्रेशर कुकर को ले जाने के लिए टिकट काटने के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि ''शादी के एलबम, बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के बस्ते और खिलौने के बाद अब खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कुकर भी अपने स्थानीय बाजार से खरीदकर घर तक ले जाने के लिए भी हिमाचलवासियों को एचआरटीसी की बसों में किराया देना पड़ रहा है। इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है? उप मुख्यमंत्री रोज मीडिया और विपक्ष को कोसते हैं और मातृशक्ति से कुकर, तवे, चिमटे का किराया भी वसूल रहे हैं। एक तरफ भाजपा की सरकार थी जिसने मातृशक्ति को बसों में पचास परसेंट किराए में छूट दी थी और एक व्यवस्था पतन की सुक्खू सरकार है जो प्रेशर कुकर का भी किराया ले रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed