Jairam Thakur: 'अपने बयान पर कायम रहें कांग्रेस के मंत्री, दिल्ली से आए मुस्लिम नेता की हो गिरफ्तारी'
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मस्जिद विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई बाहरी मुस्लिम नेता यहां आकर माहौल खराब कर जाता है और जिनके इशारे पर कानून व्यवस्था चलती है वो मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मस्जिद विवाद में कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस के मंत्री बयान पर बयान दिए जा रहे हैं और दूसरी ओर दिल्ली से दबाव पड़ते ही इनकी टांगें लड़खड़ा रही हैं। कोई बाहरी मुस्लिम नेता यहां आकर माहौल खराब कर जाता है और जिनके इशारे पर कानून व्यवस्था चलती है वो मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।
'हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास'
मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस अवैध मस्जिद को पुलिस-प्रशासन द्वारा सील किया गया है उसमें जबरन घुसकर और वहां का वीडियो बनाकर एआईएमआईएम नेता ने शिमला में कायम हो रही शांति को भंग करने की कोशिश की है। एआईएमआईएम नेता ने वीडियो बनाया है जिसमें वह मस्जिद के सामने वाले भवन को उसकी ऊंचाई के आधार पर गिराने की बात कह रहे हैं, जबकि उन्हें यह मालूम नहीं कि वो भवन वैध तरीके से बना है, जबकि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। इस प्रकार का वीडियो बनाकर उन्होंने हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है।
'शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास'
जानकारी मिली है उक्त नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन ऐसे कृत्य पर सिर्फ एफआईआर ही दर्ज नहीं होनी चाहिए बल्कि प्रदेश सरकार इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाए, क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हिन्दू नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से पुलिस ने सरकार के इशारे पर कार्रवाई की है। सरकार को इस मसले पर जनभावना का सम्मान करना चाहिए और कोई स्थाई हल निकालना चाहिए।
'कांग्रेस नेताओं के दबाव में बयान पलट जाता है'
जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने हर रेहड़ी-फड़ी धारक को पहचान प्रदर्शित करने के बारे में कहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने इस प्रावधान को लागू करने का निर्णय लिया था तो उस वक्त कांग्रेसियों ने उसका जमकर मजाक बनाया था। आज कांग्रेस के यही नेता उसी नीति को अपना रहे हैं। मंत्री पहले कहते हैं उत्तर प्रदेश योगी सरकार की तर्ज पर वे इसे लागू करेंगे और सुबह होने तक दिल्ली से कांग्रेस नेताओं के दबाव में बयान पलट जाता है।
'अनिरूद्ध सिंह के मंत्री पद पर बात आ गई थी'
उन्होंने कहा कि निर्णय बिल्कुल सही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि विक्रमादित्य सिंह अपने इस बयान पर कब तक कायम रहते हैं, क्योंकि कुछ दिन पहले अनिरूद्ध सिंह ने भी ऐसा बयान दिया था तो उनके मंत्रीपद पर आ गई थी, जिसके बाद उनकी टांगे कांप गई और उन्हें अपने बयान से पलटना पड़ गया था। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर जो बयान सांसद कंगना रनौत ने दिया है वो उनकी निजी राय है, यह पार्टी का मत नहीं है और पार्टी ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट भी कर दी है। कंगना ने भी खुद इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।