फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Birthday 60 kg cake cut on the 60th birthday

Jairam Thakur Birthday: नेता प्रतिपक्ष के साठवें जन्मदिन पर काटा साठ किलो का केक, प्रदेश भर से जुटे समर्थक

Mon, 06 Jan 2025 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

Jairam Thakur Birthday: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सोमवार को समर्थकों ने साठ किलो का केक काटा। पूरा दिन हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Jairam Thakur Birthday 60 kg cake cut on the 60th birthday
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केक काटते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों का तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे और अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की ओर से उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रतीक चिह्नों से भी सम्मानित किया। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से लोग टोलियां बनाकर नाटियां डालते हुए आए और अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं। जयराम ठाकुर ने अपने साठवें जन्मदिन के अवसर अपने समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साठ किलो का केक काटा। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ जन्मदिन पर बधाइयों का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से इस तरह से दिए गए स्नेह के लिए भी आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने 2025 का अपना आधिकारिक कैलेंडर भी लांच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं देने विक्रमादित्य भी पहुंचे
सरकारी आवास पर जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री विधायक सुखराम चौधरी, नाचन से विधायक विनोद कुमार, चौपाल से विधायक बलबीर वर्मा, करसोग से विधायक दीपराज, आनी से विधायक लोकेंद्र कुमार, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग से विधायक पूर्ण चंद, भरमौर से जनकराज, द्रंग से पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, सिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंदर राणा एवं केएल ठाकुर, मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट, प्रदेश के अन्य नेता एवं पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed