फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2025 Punjab Kings will come to Dharamshala to gauge the nature of the pitch before IPL

IPL 2025: आईपीएल से पहले पिच का मिजाज भांपने धर्मशाला आएगी पंजाब किंग्स, 2 से 6 मार्च तक लगेगा अभ्यास शिविर

Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

आईपीएल मैचों से पहले पंजाब किंग्स की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पिचों का मिजाज भांपेगी। जिसके लिए स्टेडियम में जाब किंग्स की टीम 2 से 6 मार्च तक पांच दिवसीय विशेष अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
IPL 2025 Punjab Kings will come to Dharamshala to gauge the nature of the pitch before IPL
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मई में होने वाले आईपीएल मैचों से पहले पंजाब किंग्स की टीम यहां पिचों का मिजाज भांपेगी। पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला स्टेडियम में 2 से 6 मार्च तक पांच दिवसीय विशेष अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी। अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में अभ्यास शिविर के लिए टीम प्रबंधन ने एचपीसीए को जानकारी दे दी है। पांच दिवसीय अभ्यास शिविर में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के अलावा सभी खिलाड़ी धर्मशाला आएंगे। अभ्यास करने के साथ तीन और छह मार्च को प्रैक्टिस मैच भी होंगे।

विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर, आदिल रशीद, ग्लेन मैक्सवेल, अर्शदीप सिंह, जोश इंग्लिस, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई भाग ले रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही पंजाब टीम के साथ जुड़ेंगे। युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, निहाल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजय कुमार वैश्य, यश ठाकुर, मार्को जानसन, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश और प्रवीण दुबे अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। पंजाब की टीम में इस बार श्रेयस अय्यर को सबसे अधिक बोली लगाकर 26.75 करोड़ में खरीदा है। अर्शदीप को 18 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में लिया है।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम 2 से 6 मार्च तक धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी। पंजाब के खिलाड़ी पांच दिन अभ्यास के साथ दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की टीम मई में लखनऊ, दिल्ली और मुंबई के साथ अपने आईपीएल मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed