फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2025 Offline sale of tickets for IPL match started Ajay first bought the ticket worth Rs 1500

IPL 2025: आईपीएल मैच के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू, अजय ने लिया सबसे पहले 1500 रुपये वाला टिकट

Sun, 27 Apr 2025 12:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 PM IST
सार

रविवार को पंजाब किंग्स की ओर चार मई को होने वाले पंजाब और लखनऊ की बीच मैच की टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
IPL 2025 Offline sale of tickets for IPL match started Ajay first bought the ticket worth Rs 1500
धर्मशाला में आईपीएल मैचों की टिकट बिक्री शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चार मई को होने वाले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंटस के बीच आईपीएल मैच की ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई। धर्मशाला स्टेडियम के गेट एक के साथ लगे ऑफलाइन टिकट काउंटर पर सुबह से ही टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। 11 बजे काउंटर खलते ही लाइन में पहले नंबर पर लगे पंजाब के पठानकोट अजय कुमार को सबसे पहले टिकट मिले। उन्होंने 1500 रुपये वाले दो टिकट लिए।

विज्ञापन



टिकट लेने के बाद अजय कुमार ने कहा कि वह पंजाब टीम के फैन हैं और वह उनका हर मैच देखना चाहते हैं। इसके लिए वह पांच बजे पठानकोट से चलते और साढ़े आठ बजे स्टेडियम के बाहर लगे ऑफलाइन टिकट काउंटर पर खड़े हो गए थे। ठीक ढाई घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें टिकट मिल गए। इसके बार धर्मशाला के अमन ने भी चार मई के मैच के दो टिकट खरीदें। स्टेडियम के बाहर टिकट काउंटर पर पहले के मुकाबले इतनी ज्यादी भीड़ नहीं दिखी। लोगों की माने को कई लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवा लिए है। जबकि कुछ लोग कांउटर पर टिकट लेने पहुंच रहे है। सोमवार को भी ऑफलाइन काउंटर पर टिकटों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के तीन प्रस्तावित है। जिसके चार मई को पहला मैच पंजाब और लखनऊ के बीच होगा। जबकि आठ मई को दिल्ली और 11 मई को मुंबई इंडियंस के साथ पंजाब टिकट की टक्कर होगी। इन मैचों के लिए फ्रेंचाइजी की ओर ऑफलाइन टिकट काउंटर लगा जा रहे है। दिल्ली और पंजाब के मैच के लिए 30 अप्रैल और एक मई को ऑफलाइन काउंटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed