फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Interview for 70 posts of Security Guard on 16th September in Ghumarwin

नौकरी नौकरी नौकरी: 70 पदों के लिए भर्ती, इस दिन इंटरव्यू, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका; इतनी मिलेगी तनख्वाह

Fri, 05 Sep 2025 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

16 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 70 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इन पदों को भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Interview for 70 posts of Security Guard on 16th September in Ghumarwin
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड रिजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर, नियर वुड पार्क, सैनिक स्कूल, बड़सर रोड, हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 70 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू होगा। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और न्यूनतम वजन 54 किलोग्राम होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये से 22,000 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उप रोजगार घुमारवीं में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed