{"_id":"66db1b2267bd7d2df50dcc06","slug":"international-kullu-dussehra-under-18-and-over-60-years-of-age-will-not-be-allowed-entry-in-rath-maidan-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: रथ मैदान में 18 से कम, 60 से अधिक बुजुर्गों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: रथ मैदान में 18 से कम, 60 से अधिक बुजुर्गों को नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें वजह
Fri, 06 Sep 2024 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:39 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को रथ मैदान में न आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सुरक्षा के लिए शुक्रवार को देव समाज की पुलिस के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने की। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को दशहरा में पहुंचने वाले देवी-देवता 12 को ही रघुनाथ मंदिर में देव मिलन करें। उन्होंने कुल्लू दशहरा के दौरान भगवान रघुनाथ के साथ सुल्तानपुर में मिलने के लिए पहुंचने वाले देवी-देवताओं के कारदारों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
रथ मैदान में रथयात्रा में जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देव समाज कुल्लू को आगे आने की बात कही। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को रथ मैदान में न आने की बात कही। एएसपी ने जिला कारदार संघ कुल्लू के प्रतिनिधियों से कारकूनों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
कारदार संघ ने सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू से दशहरा के मैदान में विभिन्न देवी-देवताओं के शिविरों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानुपर (रघुनाथपुर) में रथ यात्रा से पूर्व एक साथ किसी तरह की भीड़ न हो। ऐसे में जो देवी-देवता एक दिन पूर्व ढालपुर मैदान अपने अस्थायी शिविर में पहुंचते हैं, उनके कारदार यह सुनिश्चित करें कि उसी दिन अपने-अपने देवी-देवताओं को भगवान रघुनाथ के मंदिर सुल्तानपुर ले जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, जिला महासचिव टीसी महंत, जोगिंद्र आचार्य, हंसराज शर्मा, तारा चंद, लाल चंद, राजकुमार महंत, हीरा लाल, डोला राम, सत्यदेव नेगी, संगत राम और तेज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन