{"_id":"677d554ac493af1abf0e1381","slug":"hyderabad-tourist-dies-in-kullu-accident-in-raison-hyderabad-tourist-dies-after-falling-from-paraglider-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad Tourist Dies In Kullu: रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hyderabad Tourist Dies In Kullu: रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत
Tue, 07 Jan 2025 09:54 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 09:54 PM IST
सार
रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। घायल पर्यटक को पहले भुंतर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान पर्यटक की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जिला कुल्लू की रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। पैराग्लाइडिंग के दौरान हवा तेज होने के कारण पैराग्लाइडर 25-30 फीट ऊंचाई से गिर गया, जिससे पर्यटक महेश रेड्डी (31) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
घायल पर्यटक को पहले भुंतर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान पर्यटक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन