{"_id":"67caefda590f2d3c5a05a5dd","slug":"hrtc-strike-update-hrtc-driver-conductor-union-has-withdrawn-the-strike-decision-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC Strike Update: अब नहीं थमेंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यूनियन ने वापस लिया हड़ताल का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC Strike Update: अब नहीं थमेंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यूनियन ने वापस लिया हड़ताल का फैसला
Fri, 07 Mar 2025 06:51 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:51 PM IST
सार
एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। ये फैसला यूनियन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक के बाद लिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक में शामिल एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की शिमला में हुई चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार एवं परिवहन निगम प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा के लिए समर्पित एवं वचनबद्ध है। राज्य पथ परिवहन निगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसकी बेहतरी के लिए निर्णायक प्रयास किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन