फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Drunk Driver Driving BUS Shimla Himachal suspended after preliminary investigation

Himachal News: एचआरटीसी चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप, ऐसे लगा पता; प्रारंभिक जांच के बाद निलंबित

Tue, 22 Oct 2024 09:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:15 PM IST
सार

एचआरटीसी बस के चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी ने इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी है। प्रारंभिक जांच के बाद निगम ने चालक को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
HRTC Drunk Driver Driving BUS Shimla Himachal suspended after preliminary investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी बस के चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं। यात्रियों को उस समय इसकी भनक लगी जब दो किलोमीटर के सफर में चालक बस को बेतरतीब ढंग से चलाता पाया गया। इसको देखते हुए कीड़ी के समीप यात्रियों ने बस को रुकवा दिया और थड़ी पंचायत के प्रधान को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन इससे पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी ने इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी है। प्रारंभिक जांच के बाद निगम ने चालक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा बस को दूसरे चालक के माध्यम से बस स्टैंड लाया गया। एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 8:45 सरी से वाया शोघी होकर शिमला के लिए एचआरटीसी की बस चली। इस दौरान बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। इसी बीच चालक के बस चलाने के तरीके से यात्री घबरा गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक ने एक बार पैरापिट से भी टक्कर मार दी। ऐसा देखकर यात्रियों ने दो किलोमीटर दूर कीड़ी नामक स्थान पर बस को रुकवा दिया। लोगों ने थड़ी पंचायत प्रधान के प्रधान नरेंद्र शर्मा को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। इससे यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लग गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एचआरटीसी की बस सेवा अनियमित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे। यहां देखा तो चालक शराब के नशे में धुत्त था। इस बारे में पुलिस चौकी को भी सूचित किया गया लेकिन इससे पहले ही चालक भाग गया। उन्होंने एचआरटीसी से बसों की समयसारिणी में सुधार करने और ऐसे चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर टीम को भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद चालक को निलंबित कर दिया गया है। निगम ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके- अंकुर वर्मा, आरएम शिमला, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed