फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hrtc bus will run between Kullu-Kaza for only 20 days Kunzum Pass will be officially closed From 15 October

Kunzum Pass: कुल्लू-काजा के बीच 20 दिन तक ही चलेगी निगम की बस, इस दिन से कुंजुम दर्रा अधिकारिक रूप से होगा बंद

Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

एचआरटीसी केलांग डिपो की कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा 15 अक्तूबर से अधिकारिक रूप से बंद हो सकती है। अभी इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन एचआरटीसी बस सेवा अब अगले साल ही मिल सकेगी।

विज्ञापन
Hrtc bus will run between Kullu-Kaza for only 20 days Kunzum Pass will be officially closed From 15 October
कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा बस सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब देश-विदेश के यात्री और स्पीति घाटी के बाशिंदे कुंजम दर्रा होकर कुल्लू-काजा के बीच 20 दिन तक ही निगम की बस से सफर कर सकेंगे। 15 अक्तूबर को यह मार्ग अधिकारिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगा। उसके बाद सभी यात्री इस मार्ग से अगले सीजन में ही निगम की बस में कुल्लू-काजा के बीच यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले एचआरटीसी केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा को 15 सितंबर से बंद कर दिया है। अभी इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है लेकिन एचआरटीसी बस सेवा अब अगले साल ही मिल सकेगी। निगम ने इस बार 10 जून को लेह-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू की थी, जो 15 सितंबर को बंद कर दी गई है। एचआरटीसी केलांग डिपो की कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा 15 अक्तूबर से अधिकारिक रूप से बंद हो सकती है। 
विज्ञापन


केलांग डिपो के कार्यकारी आरएम आयुष उपाध्याय ने कहा कि कुल्लू- काजा के बीच कुंजम दर्रा होकर यह मार्ग 15 अक्तूबर से अधिकारिक बंद हो जाता है। अब इस मार्ग पर बस सेवा 15 अक्तूबर के बाद मौसम और स्थिति पर निर्भर रहेगी। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed