फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla employee slapped police constable case registered

HPU News: पुलिस कांस्टेबल को विवि के कर्मचारी ने मारा थप्पड़, ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात था कर्मी, मामला दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी को विवि के एक कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
HPU Shimla employee slapped police constable case registered
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समरहिल चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी को विवि के एक कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को नोटिस जारी कर छोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार मामला सुबह करीब 9:45 बजे का है जब कांस्टेबल कुलदीप समरहिल चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी का आरोप है कि इस दौरान विश्वविद्यालय में तैनात सिमरजीत मौके पर पहुंचा और बिना किसी बात के उसको थप्पड़ मार दिया। पुलिस कर्मी ने मामले की जानकारी पुलिस चौकी समरहिल में दी और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर इस संबंध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आरोपी को भी पुलिस चौकी में तलब करके इस संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। गौरतलब है कि इससे पहले भी समरहिल में विवि के छात्रों ने पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। अब एक बार फिर समरहिल क्षेत्र में पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। एचपीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संबंधित पुलिस कर्मी ने पुलिस चौकी समरहिल में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed