{"_id":"6808f3681d8ff47bcb0a2e5c","slug":"hptu-hamirpur-1604-applications-for-32-posts-of-teachers-and-one-post-of-tpo-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPTU Hamirpur: शिक्षकों के 32 और टीपीओ के एक पद के लिए 1604 आवेदन, 22 अप्रैल तक था ऑनलाइन आवेदन करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU Hamirpur: शिक्षकों के 32 और टीपीओ के एक पद के लिए 1604 आवेदन, 22 अप्रैल तक था ऑनलाइन आवेदन करने का मौका
Wed, 23 Apr 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुल 33 पदों को भरने के लिए 1604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पहली बार नियमित आधार पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है। कुल 33 पदों को भरने के लिए 1604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पात्र अभ्यर्थियों के लिए 22 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सहित कुल 33 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते दिन 22 अप्रैल को समाप्त हो गई है। हालांकि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 22 अप्रैल तक किया गया था। वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर करीब 35 शिक्षक गेस्ट फेकेल्टी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
नियमित आधार पर शिक्षकों की भर्ती होने से शिक्षण व्यवस्था में भी सुधार होगा। प्राध्यापक का एक पद भर जाएगा। सह प्राध्यापकों के तीन, सहायक प्राध्यापकों के 28 और एक पद ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर का भरा जाएगा।
किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे
कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में आचार्य का एक, सह आचार्य के दो और सहायक आचार्य के आठ पद भरे जाएंगे। मैनेजमेंट में सह आचार्य का एक और सहायक आचार्य के छह पद, गणित में सहायक आचार्य के चार पद, भौतिक विभाग में सहायक आचार्य के चार पद, योग, अंग्रेजी और पर्यावरण विज्ञान में सहायक आचार्य के दो-दो पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए। इसके अलावा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी का भी एक पद भरा जाएगा।
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सहित कुल 33 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर 1604 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं- कमल देव सिंह कंवर, कुलसचिव, तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर