फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTDC launches special package on Karva Chauth 10% discount on rooms Sargi and Pooja Thali free

Karva Chauth: करवाचौथ पर निगम के होटलों में कपल्स के लिए विशेष पैकेज, सरगी और पूजा की थाली मिलेगी मुफ्त

Wed, 09 Oct 2024 10:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

एचपीटीडीसी के होटलों में करवाचौथ पर ठहरने पर अतिथियों को सरगी और पूजा की थाली मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, कमरों की बुकिंग पर 10 फीसदी डिस्काउंट की सुविधा भी होगी।
 

विज्ञापन
HPTDC launches special package on Karva Chauth 10% discount on rooms Sargi and Pooja Thali free
करवाचौथ पर एचपीटीडीसी का विशेष पैकेज लांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) करवाचौथ पर सैलानियों के लिए विशेष पैकेज लांच किया है। करवाचौथ पर निगम के होटलों में ठहरने वाले अतिथियों को सरगी और पूजा की थाली मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं करवाचौथ पर निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 10 फीसदी डिस्काउंट की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन


करवाचौथ मनाने हिल्स क्वीन आने वाले सैलानियों को एचपीटीडीसी खास तोहफा देने वाला है। निगम के होटलों में ठहरने वालों को करवाचौथ की सुबह सरगी में फैनी, फल, दूध, मिठाई और मट्ठी मिलेगी। शाम के समय पूजा की थाली में चावल, ड्राई फ्रूट, दूब, फूल, कुमकुम, धूप और दीपक भी मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद दुर्गा पूजा पर शिमला, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, शिलारू और नारकंडा तक बंगाल के सैलानी आ रहे हैं। शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों में होटलों की 30 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। इस वीकेंड पर तीन दिन की छुट्टियों के पैकेज के चलते गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश, राजस्थान से होटलों, होम स्टे और बीएंडबी में बुकिंग के लिए इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। निजी कारोबारियों ने भी होटल में 40 फीसदी डिस्काउंट की छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के होटलों में नवरात्र स्पेशल थाली
नवरात्र में निगम के चुनिंदा होटलों में सैलानियों को विशेष नवरात्र स्पेशल थाली उपलब्ध करवाई जा रही है। उपवास के दौरान पनीर, मखाना, आलू जीरा, उड़िया कद्दू, खीरा रायता, शिव राइस, ओगला रोटी, बाथू की खीर, साबूदाना की खीर और ताजे फल परोसे जा रहे हैं। निगम के महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि एचपीटीडीसी के चुनिंदा होटलों में हॉलिडे होम, आशियाना, होटल ज्वालाजी, होटल चिंतपूर्णी हाइट्स, होटल यात्री निवास चामुंडा जी, होटल टी बड पालमपुर, होटल धौलाधार धर्मशाला, होटल कुंजम मनाली, होटल श्रीखंड सराहन, होटल टूरिस्ट इन रिवालसर, होटल रेणुका रेणुकाजी और गुफा रेस्टोरेंट शिमला, होटल हाटू नारकंडा, होटल लेक व्यू बिलासपुर, होटल मणिमहेश डलहौजी, होटल इरावती चंबा में ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

दिल्ली-शिमला वोल्वो बस सेवा शुरू
सैलानियों की सुविधा के लिए नवरात्र से दिल्ली-शिमला रूट वोल्वो बस सेवा का सुचारू संचालन शुरू कर दिया है। रात करीब 8:30 बजे शिमला के विक्ट्री टनल से बस दिल्ली रवाना होगी। अगले दिन सुबह यह 5:30 बजे बस दिल्ली के हिमाचल भवन पहुंचेगी। रात 9:00 बस हिमाचल भवन से शिमला रवाना होगी। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद बस का सुचारु संचालन शुरू कर दिया है। निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in पर एडवांस बुकिंग की जा रही है। यात्रियों को बस में पानी, मोबाइल चार्जिंग, एसी, पुश-बैंक सीट और थाई रेस्ट की सुविधा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed