फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA Partial amendment in the result of Drawing Master Post Code 980

Himachal: एक अभ्यर्थी की आपत्ति ने बदल दिया नतीजा, ड्राइंग मास्टर के पदों के रिजल्ट में आंशिक संशोधन; जानें

Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने दस्तावेजों के मूल्याकंन में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक अभ्यर्थी की ओर से दर्ज की आपत्ति पर आयोग ने परिणाम में संशोधन किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPRCA Partial amendment in the result of Drawing Master Post Code 980
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 16 अप्रैल को घोषित किए ड्राइंग मास्टर के परिणाम में आंशिक संशोधन किया है। दस्तावेजों के मूल्याकंन में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक अभ्यर्थी की ओर से दर्ज की आपत्ति पर आयोग ने परिणाम में संशोधन किया है। महिला अभ्यर्थी रेखा को आपत्ति के बाद नौकरी मिल गई है, जबकि पहले अभ्यर्थी को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के मानक पूरे न करने पर अपात्र घोषित किया गया था।

विज्ञापन


19 अप्रैल को अभ्यर्थी रेखा ने आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई थी। दरअसल, ओबीसी अनारक्षित वर्ग की अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता में 50 फीसदी से कम अंक मिलने पर अपात्र करार दिया गया था। अभ्यर्थी ने भंग हो चुके आयोग के दौर में जारी एक नोटिफिकेशन संशोधन को आधार बनाया, जिसमें इस वर्ग के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में पांच फीसदी की छूट दी गई थी। इस आधार पर दोबारा नतीजे को संशोधित किया गया। इसके चलते इस वर्ग में कई अभ्यर्थियों के स्टेशन बदले गए हैं, जबकि आपत्ति दर्ज करने वाली अभ्यर्थी रेखा को मंडी जिले में पोस्टिंग मिलेगी।
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान करने के निर्णय के मद्देनजर परिणाम में आंशिक संशोधन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed