{"_id":"66f559d400d37ab0d60351ef","slug":"hppsc-hpas-exam-2024-main-examinations-of-himachal-administrative-service-will-start-from-october-3-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC HPAS Exam 2024: हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षाएं तीन अक्तूबर से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC HPAS Exam 2024: हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षाएं तीन अक्तूबर से होंगी शुरू
Thu, 26 Sep 2024 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
राज्य लोकसेवा आयोग ने दस अक्तूबर तक होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षाएं तीन अक्तूबर से शुरू होंगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने दस अक्तूबर तक होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में 348 अभ्यर्थी पास हुए हैं। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एचएएस, एचपीएस सहित विभिन्न क्लास वन श्रेणियों के कुल 18 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के तहत तीन अक्तूबर को सुबह नौ से 12 बजे तक अंग्रेजी और दो से पांच बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। चार अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निबंध की परीक्षा होगी। पांच अक्तूबर को जनरल स्टडी वन, छह को जनरल स्टडी टू और सात अक्तूबर को जनरल स्टडी थ्री की परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। नौ अक्तूबर को आप्शनल वन और दस अक्तूबर को आप्शनल टू की परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन