{"_id":"674f052530bac443ea0e4fe0","slug":"hpbose-sos-result-2024-37-candidates-of-10th-12th-they-could-not-pass-even-after-giving-the-exam-nine-times-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE SOS Result 2024: 10वीं-12वीं के 37 अभ्यर्थी ऐसे 'होनहार', नौ बार परीक्षा देने पर भी पास नहीं हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE SOS Result 2024: 10वीं-12वीं के 37 अभ्यर्थी ऐसे 'होनहार', नौ बार परीक्षा देने पर भी पास नहीं हुए
Tue, 03 Dec 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 03 Dec 2024 06:49 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा नौ बार बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Meta
विस्तार
पांच साल... नौ मौके पर नतीजा हर बार फेल। यह परिणाम 10वीं और 12वीं कक्षा के 37 विद्यार्थियों का है। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा नौ बार बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। इनमें 10वीं कक्षा से 19 और जमा दो कक्षा से 18 परीक्षार्थी शामिल हैं। ये परीक्षार्थी पांच साल से परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन हर बार फेल हुए। परीक्षा को पास करने का अंतिम मौका बोर्ड की ओर से सितंबर 2024 में दिया गया, लेकिन इसमें भी सफल नहीं हुए और अनुत्तीर्ण हो गए।
विज्ञापन
फिर से करवाना पड़ेगा पंजीकरण
अब इन्हें फिर से बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली एसओएस की परीक्षा में अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही परीक्षा दे सकेंगे। पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड नौ और मौके परीक्षा पास करने के लिए देगा। पांच साल के दौरान कई विद्यार्थियों ने सभी विषयों की परीक्षा दी। कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल एक या दो विषयों की परीक्षा को पास करना था, लेकिन हर बार फेल होते रहे। परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण बोर्ड ने फिलहाल इन्हें अयोग्य करार दे दिया है। पंजीकरण फिर से करवाने के बाद विद्यार्थी अब परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
पांच साल से दे रहे हैं पेपर
शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को एसओएस परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। इनमें 10वीं-12वीं कक्षा के 37 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। ये अभ्यर्थी पिछले पांच साल से परीक्षा दे रहे हैं और उन्हें परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड की ओर से नौ मौके दिए गए, लेकिन वे उत्तीर्ण नहीं हो सके। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे। पंजीकरण नहीं करवाया तो परीक्षा देने से विद्यार्थी वंचित कर दिए जाएंगे- डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन