फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOCW Chairman Salary Nardev Kanwar said he gets thirty thousand

HPBOCW Chairman Salary: जयराम बोले-बोर्ड अध्यक्ष का वेतन कर दिया 1.30 लाख, नरदेव ने कहा-मिलते हैं 30,000

Sun, 01 Sep 2024 10:31 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

भवन निर्माण और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के मानदेय में चार गुना से अधिक बढ़ोतरी मामले पर सिसासत गरमाई हुई है। पूरे मामले पर बोर्ड अध्यक्ष नरदेव कंवर का कहना है कि उन्हें मासिक 30 हजार रुपये ही मानदेय मिल रहा है। वहीं, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले कि कामगार बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
HPBOCW Chairman Salary Nardev Kanwar said he gets thirty thousand
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वायरल अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि भवन निर्माण और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के मानदेय में चार गुना से अधिक बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने कहा कि जो मानदेय पहले की सरकार में मात्र 30 हजार था, उसे अपने मित्रों के लिए मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर एक लाख तीस हजार कर दिया है। इसी तरह सीपीएस, एडवाइजर, ओएसडी और चेयरमैन को रेवड़ियों की तरह कैबिनेट रैंक बांटे गए हैं। कायदे कानूनों को ताक पर रखकर सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन


जयराम ने कहा है कि सरकार के इन्हीं फैसलों के कारण आज प्रदेश की वित्तीय स्थिति बदहाल हुई है। उधर, पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने ने भी मानदेय 30 हजार से बढ़ाकर एक लाख 30 हजार करने संबंधित पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है। सुधीर ने लिखा है, वो भी इक दौर था जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे और यह भी एक दौर है। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने लिखा है, जनता के लिए आर्थिक संकट का रोना रोने वालों ने चहेतों का वेतन एक लाख बढ़ाया।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड अध्यक्ष नरदेव कंवर का कहना है कि उन्हें मासिक 30 हजार रुपये ही मानदेय मिल रहा है। मानदेय में एक लाख रुपये बढ़ोतरी को लेकर जारी अधिसूचना पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वहीं, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले कि कामगार बोर्ड के अध्यक्ष का वेतन बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed