फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog has declared the results of 88 posts see the result here immediately

HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने घोषित किए 88 पदों के परिणाम, यहां तुरंत देखें रिजल्ट

Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। ये सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog has declared the results of 88 posts see the result here immediately
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। करीब दो सालों से परिणाम का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों का नौकरी का इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान बीते रविवार को छह पोस्ट कोड के तहत छह भर्ती परीक्षाओं के 10 दिन के भीतर परिणाम घोषित करने के राज्य चयन आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। ऐसे में अब आयोग ने तीन दिन के भीतर ही पांच भर्तियों के नतीजे घोषित कर दिए है। हालांकि पोस्ट कोड 939 के 295 पदों पर परिणाम घोषित किया जाना बाकी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-903 के 82 पदों का परिणाम घोषित किया गया है।इसके अलावा कॉपी होल्डर पोस्ट कोड-982 के 2 पदों, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) पोस्ट कोड-992 के 2 पदों और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) पोस्ट कोड-997 के एक पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजिस्ट-कम-रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 के एक पद के लिए कोई भी उम्मीदवार पात्र नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed