फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Milkfed sweets will be available at 28 stalls from October 26 In Himachal

HP Milkfed: 26 अक्तूबर से मिलेंगी मिल्कफेड की मिठाइयां, शुगर फ्री मिल्क केक समेत ये चीजें होंगी उपलब्ध

Tue, 22 Oct 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

दिवाली के लिए 26 अक्तूबर से मिल्क फेड के 28 स्टॉलों पर मिठाइयां उपलब्ध होंगी। हिमफेड ने दिवाली पर उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
HP Milkfed sweets will be available at 28 stalls from October 26 In Himachal
मिल्कफेड की मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिवाली के लिए मिल्क फेडरेशन 26 अक्तूबर से प्रदेश भर में 28 स्टॉल पर 13 तरह की मिठाइयां उपलब्ध करवाएगा। इस साल शुगर फ्री मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाएगी। 400 ग्राम और 800 ग्राम की पैकिंग में मिठाइयां मिलेंगी। फेडरेशन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


माहदाल पिन्नी 400 ग्राम पैकिंग 275 और 800 ग्राम पैकिंग 495 रुपये, पंजीरी 400 ग्राम पैकिंग 290 और 800 ग्राम पैकिंग 570 रुपये दाम तय किया गया है। मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी/पतीसा, कोकोनट बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी और पहाड़ी बर्फी 400 ग्राम पैकिंग 275 और 800 ग्राम पैकिंग 495 में उपलब्ध होगी। मोतीचूर लड्डू 400 ग्राम पैकिंग 200 रुपये और 800 ग्राम पैकिंग 350 रुपये में उपलब्ध होगी। शुगर फ्री मिठाइयों में 400 ग्राम मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी 370 रुपये में 400 ग्राम की पैकिंग में मिलेगी। ड्राई फ्रूट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते इस साल पंजीरी और काजू बर्फी के दाम में 75 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक
हिमफेड ने दिवाली पर उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं। 800 ग्राम का सेलिब्रेशन पैक 550 रुपये, रसगुला और गुलाब जामुन की एक-एक किलो की पैकिंग 240 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 620 और 1000 रुपये में गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। 620 रुपये वाले गिफ्ट पैक में गुलाब जामुन, ब्राउन पेड़ा और कुकीज जबकि 1000 रुपये के गिफ्ट पैक में गुलाब जामुन, रोस्टेड चना बर्फी, काजू बर्फी, ड्राई फ्रूट और बिस्कुट उपलब्ध होंगे।

दिवाली के लिए 26 अक्तूबर से मिल्क फेड के 28 स्टॉलों पर मिठाइयां उपलब्ध होंगी। इस बार मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पैकिंग में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं- डॉ. संदीप ठाकुर, विपणन प्रबंधक, एचपी मिल्क फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed