फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Electricity Board will reconsider decision to terminate 51 posts and services of 81 outsourced drivers

Himachal: 51 पदों और 81 आउटसोर्स चालकों की सेवाएं खत्म करने के फैसले पर पुनर्विचार करेगा राज्य बिजली बोर्ड

Fri, 22 Nov 2024 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 22 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

शुक्रवार को राज्य सचिवालय में ऊर्जा सचिव राकेश कंवर के साथ हुई कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चा की बैठक में हुई। बैठक में सहमति बनी कि राज्य बिजली बोर्ड में समाप्त किए विभिन्न श्रेणियों के 51 पदों सहित 81 आउटसोर्स चालकों की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर पुनर्विचार होगा।
 

विज्ञापन
HP Electricity Board will reconsider decision to terminate 51 posts and services of 81 outsourced drivers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में समाप्त किए विभिन्न श्रेणियों के 51 पदों सहित 81 आउटसोर्स चालकों की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर पुनर्विचार होगा। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में ऊर्जा सचिव राकेश कंवर के साथ हुई कर्मचारियों और अभियंताओं के संयुक्त मोर्चा की बैठक में इस बाबत सहमति बनी है। पूह से काजा 66 केवी लाइन का निर्माण बोर्ड से लेकर संचार निगम को देने का फैसला भी बदल सकता है। ऊर्जा सचिव ने इस मामले पर सकारात्मक फैसला लेने के संकेत दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर शुक्रवार दोपहर बाद सचिवालय में ऊर्जा सचिव राकेश कंवर और विशेष ऊर्जा सचिव अरिंदम चौधरी ने बोर्ड प्रबंधन की मौजूदगी में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से निदेशक एमजी शर्मा, मनोज उपरेती और कार्यकारी निदेशक ईशा ठाकुर ने भाग लिया। संयुक्त मोर्चा की ओर से लोकेश ठाकुर, हीरा लाल वर्मा तथा अन्य 9 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। मोर्चा के सह संयोजक हीरालाल वर्मा ने बताया कि 66 केवी लाइन पूह से काजा का निर्माण कार्य बिजली बोर्ड से छीन कर संचार निगम को दे दिया गया है। इस फैसले का बैठक में विरोध किया गया। बैठक में सहमति बनी कि इस फैसले पर दोबारा चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभावना है कि यह फैसला बदलेगा। बैठक में बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन के फैसले को लागू करने की मांग को संयुक्त मोर्चा ने जोरदार तरीके से रखा। इस पर ऊर्जा सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने बारे बचनबद्ध है और विश्वास जताया कि शीघ्र ही बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड में 1030 टीमेट के पदों को भरने बारे भी सहमति बैठक में बनी है। इन पदों को दैनिक वेतन पर भरा जाएगा। संयुक्त मोर्चा को आश्वस्त किया गया कि कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों को उनके साथ चर्चा कर सहमति से ही लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड कर्मचारी आज से शुरू करेंगी केवाईसी का काम
सरकार से मांगों पर सहमति बनने के बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारी आज से केवाईसी का काम करना शुरू कर देंगे। इसके तहत उपभोक्ताओं के घर जाकर उनके आधार और राशन कार्ड की जानकारी जुटाई जाएगी। प्रबंधन ने 31 अक्तूबर तक इस काम को खत्म करने का फैसला लिया था, लेकिन संयुक्त मोर्चा के विरोध के बाद केवाईसी करने का काम बंद हो गया था। उपभोक्ता को सिर्फ एक बिजली मीटर पर सब्सिडी देने के लिए केवाईसी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed