फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board OMR sheet will not be available to solve multiple choice questions

HP Board: बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए नहीं मिलेगी ओएमआर शीट, जानें क्यों बोर्ड ने लिया ऐसा फैसला

Tue, 19 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 19 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को ओएमआर सीट भी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। क्या है मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Board OMR sheet will not be available to solve multiple choice questions
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन स्कूलों में दिसंबर में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में इस बार बहुविकल्पीय ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं करवाएगा। शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर में करीब 75 के करीब स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं करवाएगा।प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 दिसंबर से तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कक्षाओं की परीक्षाओं में जहां प्रश्न पत्र पुराने पैटर्न में रहेगा, वहीं इन कक्षाओं में पूछे जाने वाले बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को ओएमआर सीट भी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मार्च 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में जहां प्रश्नपत्र नए प्रारूप में नजर आएंगे, वही बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को ओएमआर भी उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान 35 फीसदी आसान, 30 फीसदी नपे-तुले और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे। अलग-अलग सेक्शन में पूछे जाने वाले एमसीक्यू प्रश्नों को सेक्शन-ए में रखा जाएगा। यह संख्या 20 फीसदी तक होगी। यह बदलाव तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

किस जिले में कितने हैं शीतकालीन स्कूल
शिमला जिले में सबसे अधिक 21 ऐसे स्कूल हैं, जो शीतकालीन श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में एक, चंबा में 15, कुल्लू में तीन, किन्नौर में तीन, मंडी में 11, सिरमौर में सात और सोलन जिला में करीब छह स्कूल ऐसे हैं जिनमें वार्षिक बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा को छोड़कर अन्य परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होती हैं।

शिक्षा बोर्ड की ओर से शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान स्कूलों में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए इस बार ओएमआर शीट मुहैया नहीं करवाई जाएगी। इन स्कूलों नए पैटर्न के प्रश्न पत्रों के साथ ओएमआर शीट की शुरुआत अगले शैक्षणिक सत्र से की जाएगी- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed