{"_id":"68ac536a568483bf55029c24","slug":"horticulture-minister-jagat-singh-negi-tour-cancelled-returned-to-shimla-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का नालागढ़ का दौरा रद्द, इस तैयारी में थे बजरंग दल के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का नालागढ़ का दौरा रद्द, इस तैयारी में थे बजरंग दल के सदस्य
Mon, 25 Aug 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:47 PM IST
सार
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी देर शाम बद्दी से ही शिमला लौट गए। उन्होंने अपना नालागढ़ का दौरा रद्द कर किया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के सदस्य उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। ऐसे में मंत्री वहां नहीं गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बद्दी पहुंचे बागवानी मंत्री ने रविवार देर शाम अपना नालागढ़ दौरा रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के सदस्य उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। ऐसे में मंत्री वहां नहीं गए। इससे पहले भी मंत्री का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
सेटेलाइट टाउन बसाने के लिए गठित उप समिति के चेयरमैन व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी देर शाम बद्दी से ही शिमला लौट गए। अगर बजरंग दल को समय दिया जाता तो वह बद्दी-नालागढ़ फोरलेन में कार्रवाई और बद्दी में एक रेस्टोरेंट में थूकने के बाद रोटी पकाने के मामले में रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग करने वाले थे। बागवानी मंत्री जगत सिंह ने बद्दी के भटोली कलां, मधाला व शीतलपुर और नालागढ़ के झिड़ीवाला व मझोली क्षेत्र का दौरा करना था। लेकिन बजरंग दल के आक्रोश को देख वह नालागढ़ नहीं गए।
विज्ञापन
वहीं मंत्री के कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि उप समिति के सभी सदस्य नहीं आए थे। इसके चलते उन्होंने नालागढ़ का दौरा रद्द किया। अगले माह के पहले सप्ताह में उप समिति के सभी सदस्य व चेयरमैन इन दोनों क्षेत्र के दौरा करेंगे।
विज्ञापन