फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hindu Organisations Protest Against illegal construction In Mosque Mandi Himachal

Himachal Masjid Controversy: संजौली के बाद मंडी में भी अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 10 Sep 2024 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 09:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के चलते उपजे विवाद के बीच मंडी में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शहरवासियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर रास्ते में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया और अवैध ढांचा गिराने की मांग की।

विज्ञापन
Hindu Organisations Protest Against illegal construction In Mosque Mandi Himachal
मंडी में धार्मिक स्थल में हुए अवैध निर्माण के विरोध में शहर में रैली निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम के पैलेस कॉलोनी-1 जेल रोड में मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में शहरवासी उतर गए हैं। मंगलवार को धार्मिक स्थल में अवैध निर्माण को लेकर आयुक्त कोर्ट में सुनवाई से पहले शहरवासी निगम कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध को देख बड़ी संख्या में पुलिस और क्यूआरटी मौजूद रही। इस दौरान शहरवासियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर रास्ते में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया और अवैध ढांचा गिराने की मांग की।

विज्ञापन




एक घंटा निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद शहर में रोष रैली निकाली। रैली को उक्त धार्मिक स्थल से 200 मीटर पीछे सकोडी चौक पर पुलिस ने रोक दिया। कुछ लोग सड़क पर बैठ गए और विरोध जताया। दोपहर एक बजे रैली नगर निगम पहुंची। इससे पहले धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे लोगों ने आयुक्त कोर्ट में पक्ष रखा। कोर्ट ने नक्शा और लोक निर्माण विभाग की एनओसी मांगी। दलीलें सुनने के बाद जांच के लिए निगम के अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा और वरिष्ठ सहायक अभियंता एचसी जसवाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


रोष रैली में शामिल गोपाल कपूर ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के लोगों ने टारना में भी तीन जगह कब्जा किया है। रैली के दौरान समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर मकान देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। मामले में सामने आया है कि धार्मिक स्थल के लिए लोक निर्माण विभाग की 16 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किया है। इसके अलावा आसपास अन्य 16 लोगों ने भी विभाग की जमीन पर कब्जा किया है। इसका खुलासा हाल में रिवालसर-मंडी हाईवे को लेकर की गई निशानदेही में हुआ है। विभाग ने धार्मिक स्थल वालों समेत 16 अन्य को नोटिस देकर 12 दिन में अवैध कब्जा छोड़ने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने किया निरीक्षण, कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट
धार्मिक स्थल का निगम आयुक्त की ओर से बनाई कमेटी ने अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण किया। कमेटी ने फोटोग्राफी कर पूरी रिपोर्ट बनाई गई। उक्त कमेटी बुधवार को जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेगी। कमेटी के अनुसार लेंटर डालने के बाद धार्मिक स्थल में कार्य नहीं किया जा रहा था।



धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे लोगों ने साधारण कागज पर एनओसी मांगी थी, लेकिन मौजूदा ढांचे की ड्राइंग न होने पर इसे लौटा दिया था। उनसे मौजूदा ढांचे को लेकर ड्राइंग मांगी गई है- डीके वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग

मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दलीलों को सुना गया है। जांच के लिए सब कमेटी गठित कर दी है जो दो दिन में रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी- एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed