Himachal News: हिमाचल के श्रद्धालुओं की गाड़ी यूपी में पलटी, अयोध्या के बाद काशी दर्शन करने जा रहे थे यात्री
हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के पास पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैवलर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरौंसा बेलहरी रोड पर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 22 श्रद्धालुओं में से 15 लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को बचा लिया गया। घायलों को 102 और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया। डॉ. सुरेंद्र पटेल की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया गया।
एक गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर
घायलों में अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। एक गंभीर घायल महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है।
शनिवार को हुई थी यूपी के हमीरपुर में दुर्घटना
शनिवार को हिमाचल के जिला कांगड़ा के चढ़ियार के करीब 20 से ज्यादा लोग दो गाड़ियों में बुधवार को चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान करने गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय प्रयागराज से करीब 150 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के राठ स्थान पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।