फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won four medals in National Senior Wrestling qualified for National Games

National Senior Wrestling: राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में हिमाचल ने जीते 4 पदक, राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई

Mon, 09 Dec 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Dec 2024 06:49 PM IST
सार

हिमाचल के पहलवानों ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में चार पदक जीते हैं। 62 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी ठाकुर ने रजत पदक, 68 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका ने कांस्य पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किया है।

विज्ञापन
Himachal won four medals in National Senior Wrestling qualified for National Games
राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहलवान शिक्षकों के साथ । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवानों ने चार पदक जीते हैं। पहलवानों ने पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता बंगलूरू (कर्नाटक) में 6 से 8 दिसंबर तक करवाई गई। इसमें प्रदेश की ओर से 62 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी ठाकुर ने रजत पदक, 68 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका ने कांस्य पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने कांस्य पदक हासिल किया गया।

विज्ञापन


लड़कों के ग्रीको रोमन के 72 किलोग्राम भार वर्ग में मंजीत ने भी कांस्य पदक प्रदेश की झोली में डाला। चारों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह खेलें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होंगी। प्रदेश की टीम के साथ कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहलवान परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार, जॉनी चौधरी, विवेक ठाकुर, शीला, प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर ठाकुर और बेअंत ठाकुर मौजूद रहे। खेल मंत्री यादविंदर गोमा, खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में कुलदीप बांशटू, अनिल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, राम सिंह राव, राम लाल संधु, महेश शर्मा प्रिंस पठानिया, पवन रावत, बलबीर, डॉ. संजय यादव ने पहलवानों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed