फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Yellow alert for rain know how long the weather will remain bad

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Yellow alert for rain know how long the weather will remain bad
शिमला के मालरोड पर बुधवार को शिमला में मौसम सुहावना रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

विज्ञापन


शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि मनाली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 8 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं भुंतर में 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस 1 सितंबर को दर्ज किया गया।
विज्ञापन




कांगड़ा में 23 और 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 12 सितंबर को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ऊना में 24 सितंबर 2024 और 21 सितंबर 2020 को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में पिछले 10 वर्षों में 24 सितंबर को 32.0 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 20 और 21 सितंबर को यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस का दूसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1988 को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुंदरनगर में 23 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 सितंबर को दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज से बारिश का येलो अलर्ट
25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

बंगाणा में बारिश, शिमला में बूंदाबांदी
बुधवार को उपमंडल बंगाणा के कई क्षेत्र में दोपहर एक बजे के बाद लगातार तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। शिमला में भी बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी कुछ राहत मिली। हालांकि प्रदेश में मौसम में उमस बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed