फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will be clear from today temperature will rise know when will the monsoon leave

Himachal Weather: हिमाचल में आज से मौसम साफ, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा; जानें कब विदा होगा मानसून

Sat, 28 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather will be clear from today temperature will rise know when will the monsoon leave
शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को घूमते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना और हमीरपुर के कुछ इलाकों में बारिश तथा शिमला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के तीन क्षेत्रों में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, कल्पा में 11.2, ऊना में 22.4, नाहन में 21.2, केलांग में 9.8, सोलन में 18.4, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 20.4, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 23.3 और चंबा में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 32.7
भुंतर 30.4
ऊना 30.0
कांगड़ा 29.8
सुंदरनगर 29.3
मंडी 28.2
धर्मशाला 28.0
सोलन 27.5
नाहन 25.4
मनाली 23.4
शिमला 22.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed