फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather sweating even during the day in the mountains alert of heavy rain and snowfall on February 1

Himachal Weather: जनवरी में मार्च जैसी तपिश...ऊना 34, शिमला-कांगड़ा 8 वर्ष बाद सबसे गर्म

Wed, 29 Jan 2025 09:52 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ों में भी दिन के समय पसीने छूटने लगे हैं। इसी बीच, हिमाचल में बुधवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather sweating even during the day in the mountains alert of heavy rain and snowfall on February 1
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को ऊना में 34, शिमला और कांगड़ा में आठ साल बाद जनवरी में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जनवरी में मार्च जैसी तपिश हो रही है। मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ों में भी दिन के समय पसीने छूटने लगे हैं। ऊना में जनवरी 1991 में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा था। मंगलवार को यहां पारा 27.6 डिग्री रहा। शिमला में जनवरी 2018 में पारा 20.6 डिग्री था, आज 20.2 डिग्री रहा। कांगड़ा में भी जनवरी 2018 में पारा 24.5 डिग्री था, मंगलवार को पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

इसी बीच, हिमाचल में बुधवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू एवं चंबा में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार और वीरवार को मौसम साफ रहेगा। इन क्षेत्रों में 31

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी एवं एक फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। उधर, दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है। हालांकि, प्रदेश के तीन क्षेत्रों में सोमवार रात को पारा माइनस और दस स्थानों पर दो डिग्री से कम रहा। सोमवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8, कुकुमसेरी में माइनस 6.2, केलांग में माइनस 7.1, कल्पा-भुंतर में 0.4, बरठीं में 0.6, बजौरा में 0.7, ऊना में 0.8, सेऊबाग में 1.0, सुंदरनगर में 1.4, मनाली में 1.5, बिलासपुर एवं हमीरपुर में 1.7 डिग्री रहा।
 

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 27.6
बिलासपुर 24.6
कांगड़ा 24.4
हमीरपुर 24.2
मंडी 23.0
चंबा 22.3
नाहन 20.3
शिमला 20.0

जनवरी में सामान्य से 81 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल में 1 से 28 जनवरी तक सामान्य से 81 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में 75.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन जनवरी में अभी तक 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 94, चंबा में 83, हमीरपुर में 93, कांगड़ा में 93, किन्नौर में 92, कुल्लू में 73, लाहौल-स्पीति में 71, मंडी में 83, शिमला में 79, सिरमौर में 78, सोलन में 92 और ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed