फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Sunshine across the state temperature reaches 35.8 degrees in Una

Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 35.8 डिग्री पहुंचा पारा; इस दिन तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

Fri, 11 Oct 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Oct 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पारे में आई कमी से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Sunshine across the state temperature reaches 35.8 degrees in Una
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 16 अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पारे में आई कमी से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 4.2, कल्पा में 5.5, समदो में 7.1, मनाली में 9.9, भरमौर में 10.5, कांगड़ा में 13.0, शिमला में 14.0 और धर्मशाला में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से मौसम में यह बदलाव आया है।

विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
बिलासपुर 33.0
चंबा 31.7
कांगड़ा 30.8
मंडी 29.9
धर्मशाला 29.2
सोलन 29.0
नाहन 28.2
शिमला 23.0
मनाली 23.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed