फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall on peaks clouds in Shimla chances of rain from today

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बादल, आज से बारिश के आसार; जानें पूरी अपडेट

Tue, 08 Oct 2024 05:19 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 05:19 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दस अक्तूबर तक कई जगह मौसम खराब बना रहेगा। मैदानी जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on peaks clouds in Shimla chances of rain from today
रिज मैदान, शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाए रहे। प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दस अक्तूबर तक कई जगह मौसम खराब बना रहेगा। मैदानी जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार रात और सोमवार तड़के बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ हनुमान टिब्बा, शिंकुला, कुंजम दर्रा के साथ उदयपुर की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी से जनजातीय इलाकों के साथ कुल्लू घाटी में सुबह-शाम का तापमान कम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आठ से दस अक्तूबर तक कई जगह मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच अब न्यूनतम तापमान में भी कमी आना शुरू हो गई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.7, कुकुमसेरी में 4.9, कल्पा में 6.8, समदो में 8.4, मनाली में 9.9, शिमला में 13.6 और धर्मशाला में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दस बजे के बाद शहर में धूप खिली। शाम पांच बजे फिर शहर में बादल छा गए। इसके चलते शहर के मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 36.6
बिलासपुर 33.7
कांगड़ा 31.2
चंबा  30.8
मंडी  30.6
नाहन 29.3
सोलन 29.0
धर्मशाला 28.6
शिमला 24.0
मनाली 24.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed