फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall on high peaks including Rohtang warning of dense fog in Mandi-Bilaspur

Himachal Weather: ठंडा-ठंडा! रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे, मंडी-बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी

Mon, 18 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/रोहतांग। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। मौसम विभाग द्वारा 22 नवंबर से प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on high peaks including Rohtang warning of dense fog in Mandi-Bilaspur
रविवार को लाहौल के कोकसर वॉटर फाल जमकर ठोस बर्फ में तबदील हो गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज होने लगी है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फ के फाहे गिरे। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में शुष्क ठंड के चलते तापमान काफी लुढ़क गया है। नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। उधर, मौसम केंद्र शिमला ने मंडी, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। 22 नवंबर से प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। अगले चार दिनों में हिमाचल में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा, जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को ताबो में न्यूनतम तापमान- 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 से 21 नवंबर के बीच बिलासपुर के भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के अलावा मंडी जिला की बल्ह घाटी में देर रात, तड़के और सुबह के समय घना कोहरा फैले रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 
विज्ञापन

रविवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों मौसम साफ रहा। बिलासपुर में बहुत घना कोहरा रहा, जिसकी दृष्यता 30 मीटर तक रही, जबकि मंडी के सुंदरनगर में हल्का कोहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार 22 और 23 नवंबर को लाहौल-स्पीति जिला, चंबा और कांगड़ा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा व बर्फबारी होने की संभावना है। 23 नवंबर को कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उधर, कुल्लू और लाहौल में किसान व बागवान बारिश के इंतजार में हैं। बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

 
स्थान न्यूनतम तापमान
शिमला 9.0
सुंदरनगर 6.7   
भुंतर 4.1  
कल्पा 0.6 
धर्मशाला 10.5
ऊना 9.0
नाहन 10.9  
पालमपुर 7.5 
सोलन 5.8 
मनाली  3.7 
कांगड़ा 8.0    
मंडी 7.5 
बिलासपुर  11.2
डलहौजी 8.4  
कुफरी 4.9 
कुकुमसेरी -2.9 
ताबो -5.6    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed