फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Manimahesh Kugati Rohtang and Kunjum Pass

Himachal Weather: मणिमहेश, कुगति, रोहतांग और कुंजुम दर्रा में बर्फबारी, आज से मौसम साफ; जानें मौसम पूर्वानुमान

Wed, 04 Dec 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/चंबा/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/चंबा/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आठ और नौ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Manimahesh Kugati Rohtang and Kunjum Pass
शिमला में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों मणिमहेश, कुगति, रोहतांग और कुंजुम दर्रा में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई। बुधवार से सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। चंबा, कुल्लू और लाहौल की चोटियों में बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। आठ और नौ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। चार से छह दिसंबर तक बिलासपुर, मंडी, ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मंगलवार को चंबा जिला की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, भरमौर, कुगति, चौविया, खपरांस, बड़ग्रा और भरमौर की ऊंची चोटियों पर पांच से सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। बारिश का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगी। मंगलवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली और ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। चोटियों में हो रही बर्फबारी से ठंड भी लगातार बढ़ रही है और लाहौल घाटी में रात का तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। इससे नदी-नालों के साथ अब नल भी जमने लगे हैं। पहाड़ों पर गिर रहे फाहों से कुल्लू घाटी भी ठंड की चपेट में आ गई है। राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया।
विज्ञापन

 

पांवटा, देहरा और शिमला में रात का तापमान प्रदेश में ज्यादा
पांवटा साहिब, देहरागोपीपुर और राजधानी शिमला में रात का तापमान प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक चल रहा है। मैदानी जिलों में जहां न्यूनतम तापमान चार-पांच डिग्री के बीच है वहीं शिमला में सोमवार रात को पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा पांवटा साहिब में सबसे अधिक 11.0, देहरागोपीपुर में 10.0, धर्मशाला में 9.0, जुब्बड़हट्टी में 9.2, कांगड़ा में 6.7, बिलासपुर में 6.0, धौलाकुआं में 7.4, ऊना में 6.6, साेलन में 4.6, मंडी में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4, समदो में माइनस 3.2, कल्पा में माइनस 1.0 और मनाली में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  27.7
बिलासपुर  25.8
सोलन 25.0
कांगड़ा 24.0
नाहन  23.9
धर्मशाला 23.0
मंडी 21.9
शिमला 17.4
मनाली 14.5
कल्पा 13.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed