फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal pradesh shimla imd weather update on christmas day

Himachal Weather: शिमला समेत हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, कूल-कूल हुआ मौसम; स्किड हो रही गाड़ियां

Mon, 23 Dec 2024 05:01 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 23 Dec 2024 05:01 PM IST
सार

Snowfall And Rain In HP: हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। सोमवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ राजधानी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
snowfall in himachal pradesh shimla imd weather update on christmas day
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई है। मौसम में आए बदलाव से कुल्लू व लाहौल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फ के कारण वाहन भी स्किड हो रहे हैं। बर्फबारी होता देख पर्यटकों में खुशी की लहर है, क्योंकि पर्यटक मन में बर्फबारी के दीदार की इच्छा लिए ही हिमाचल पहुंचते हैं। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन






पर्यटकों में व्हाइट क्रिससम की उम्मीद जगी
सैलानियों को बर्फ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। वहीं, क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने कुल्लू-मनाली का रुख कर दिया है। रविवार को भी अटल टनल रोहतांग से 11,322 वाहन आर-पार हुए हैं। बर्फबारी से पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को व्हाइट क्रिससम की उम्मीद जगी है।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा, "आज राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। शिमला और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 27 तारीख को ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी होगी और 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी। हिमाचल में कई जगहों पर कल से 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी"
 

 



छह दिन तक शीतलहर

प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को ताबो में माइनस 10.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 



हिमाचल में न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 1.7, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 4.5, ऊना में 2.4, नाहन में 6.5, पालमपुर में 1.5, सोलन में 1.3, मनाली में 1.8, कांगड़ा में 5.0, मंडी में 3.9, बिलासपुर में 4.3, हमीरपुर में 3.3, चंबा में 3.3, जुब्बरहट्टी में 5.4, कुफरी में 0.7, नारकंडा में माइनस 0.4, भरमौर में 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 0.4, सेओबाग में 2.5, धौलाकुआं में 4.7, बरठीं में 2.4, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 3.3, देहरा गोपीपुर में 7.0 और बजौरा में 0.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
 

कंगना ने की ये अपील
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "मेरे यहां आते ही बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे पर्यटन की भी शुरूआत हो जाएगी। मैं उम्मीद करती हूं कि पूरे देश से लोग हमारे यहां पर्यटन के लिए आएंगे।"
 

 

कैल्शियम क्लोराइड छिड़का, दिनभर साफ रहीं सड़कें
राजधानी में बर्फबारी के साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए तेजी से कदम उठाए। विभाग ने हाल ही में शुरू किए कैल्शियम क्लोराइड प्लांट की मदद से 7,000 लीटर ब्राइन सॉल्यूशन का छिड़काव किया जो बर्फ हटाने और सड़कें सुरक्षित रखने में बेहद कारगर साबित हुआ। सुबह सर्कुलर रोड पर छिड़काव किया जिसके परिणामस्वरूप दिनभर सड़कों पर बर्फ नहीं जम पाई। वाहन चालकों और राहगीरों को इस वजह से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रवीण वर्मा ने यह जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभाग ने धामी डिवीजन को भी 1,000 लीटर ब्राइन सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। सॉल्यूशन की लागत काफी कम है, मात्र 500 रुपये में एक किलोमीटर लंबी सड़क पर इसका छिड़काव किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed