फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Rain and snowfall forecast in the high altitude areas today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज और कल भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें अपडेट

Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
 

विज्ञापन
Himachal Weather Rain and snowfall forecast in the high altitude areas today and tomorrow
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पांगी सहित अटल टनल रोहतांग में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू, चंबा व कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी के चलते किलाड़-लाहौल-स्पीति राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 126 सड़कें और 38 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप है।

विज्ञापन


प्रदेश के मैदानी जिलों में बुधवार को धूप खिली रही। बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बुधवार सुबह 11:00 बजे बर्फबारी हुई। पांगी में तीस से अधिक मार्ग और 25 बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। जिला मुख्यालय में पूरे दिन बादल छाए रहे। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में बर्फबारी हुई है। मनाली घूमने आए सैलानी सोलंगनाला व धुंधी पहुंचे और यहां पर उन्होंने फाहों के बीच खूब मस्ती की। मुख्य सड़कों को छोड़कर लाहौल-स्पीति में 96 सड़कें बंद हैं। बिजली के भी 13 ट्रांसफार्मर कई दिनों से ठप हैं। जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए भी खुल गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, ताबो में माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 2.6, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 5.2, मनाली में 5.6, डलहौजी में 8.3, भुंतर में 9.5, शिमला में 9.8, कांगड़ा में 11.9, मंडी में 12.1, बिलासपुर में 12.3 और नाहन में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख स्थलों का तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 30.0
बिलासपुर 29.9
सुंदरनगर  27.8
मंडी 27.0
नाहन 26.7
कांगड़ा 25.0
धर्मशाला 25.0
सोलन 23.5
शिमला 19.6
मनाली 14.7
कल्पा  9.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed