फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Orange alert in Himachal on Wednesday and Thursday rain and snowfall forecast

Himachal Weather: बुधवार और वीरवार तो हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन तक बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान

Tue, 25 Feb 2025 09:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 09:36 PM IST
सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बुधवार और वीरवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तीन मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Orange alert in Himachal on Wednesday and Thursday rain and snowfall forecast
लाहौल के राशेल गांव में हो रही ताजा बर्फबारी का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। मंगलवार को नारकंडा, रोहतांग, धौलाधार और भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। बुधवार और वीरवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। तीन मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहरबाद शहर में हल्की बारिश हुई। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। कुल्लू में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। चोटियों पर हिमपात से एक बार फिर शीतलहर तेज हो गई है। पिछले दिनों बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में अवरुद्ध 86 सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। मंडी में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई। हमीरपुर जिले में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, जबकि दोपहर को हल्की बारिश भी हुई। चंबा में भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन को देखते हुए पांगी के 21 रूटों पर बस सेवा मंगलवार को बंद रही। इसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कांगड़ा में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि धौलाधार पर हल्का हिमपात भी हुआ है। मंगलवार को सोलन में अधिकतम तापमान 23.0, ऊना में 20.6, बिलासपुर में 19.7, कांगड़ा में 18.0, मंडी में 15.5, शिमला में 13.7, मनाली में 10.8 और कल्पा में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -7.9
केलांग -7.1
ताबो -6.4
कल्पा 0.9
मनाली 3.9
धर्मशाला 4.8
डलहौजी 5.3
सोलन 6.4
शिमला 7.6
ऊना 9.5
मंडी  10.0
बिलासपुर 10.2
कांगड़ा 10.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed