फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather News Heavy rain in shimla on Sunday 8 September

Himachal Weather: रविवार को राजधानी शिमला में बारिश के बाद खिली धूप, जानें प्रदेश में कब तक खराब रहेगा मौसम

Sun, 08 Sep 2024 04:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को दोपहर बाद बारिश के बाद धूप खिल गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather News Heavy rain in shimla on Sunday 8 September
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को दोपहर बाद बारिश के बाद धूप खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन




वहीं, शिमला सहित मंडी और डलहौजी में शनिवार को बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को मंडी में 13, शिमला में 3, डलहौजी में 2 और धौलाकुआं में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 सितंबर तक मौसम मिलाजुला बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रारंभिक डैमेज रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में मानसून सीजन में अभी तक 23 की मौत बादल फटने से, 26 की बाढ़ के बाद डूबने व बहने से, छह लोगों की मौत भूस्खलन, आठ की बाढ़ के कारण और एक की बिजली गिरने से हुई है। इसके अलावा 25 की मौत सर्पदंश, 15 की मौत बिजली के झटके और 38 की मौत गिरने से हुई है। 120 लोगों की जान बारिश के दौरान सड़क हादसों और 9 की जान अलग कारणों से गई है। प्रदेश में करीब 1265 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ के 51 हादसे हुए हैं। इसके अलावा बड़े भूस्खलन की 40 घटनाएं दर्ज की गई हैं। प्रदेश में भारी बारिश के कारण रिस्पा नाला, किन्नौर में बाढ़ आई। सरेही नाला, पलचान नाला, हकड़ी, रामपुर, समेज, सिंहगढ़, पाढर, मंडी और कुल्लू-मनाली-लेह राजमार्ग के पास बादल फटे हैं, जिससे अप्रत्याशित नुकसान हुआ है। प्रदेश में अब तक 1,265 करोड़ रुपये की अनुमानित को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। प्रदेश सरकार ने अभी तक 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता लोगों तक पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed