फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Light rain expected in Himachal from 19 to 23 September yellow alert in many areas today

Himachal Weather: हिमाचल में 19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार, कई क्षेत्रों में आज येलो अलर्ट

Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बादल गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Light rain expected in Himachal from 19 to 23 September yellow alert in many areas today
शिमला में मंगलवार को शाम के समय हुई बारीश के दौरान गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। शाम के समय राजधानी शिमला में बादल बरसे। हिमाचल के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बादल गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 23 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन धूप खिली रही। शाम करीब पांच बजे शहर में कुछ देर बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य जिलों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। उधर, सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 21.0, नाहन में 21.4, केलांग में 7.4, कल्पा में 9.5, सोलन में 18.8, मनाली में 12.8, कांगड़ा-मंडी में 19.2, बिलासपुर में 22.3 और चंबा में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 34.8
ऊना 34.6
कांगड़ा 32.8
चंबा 32.2
सोलन 30.5
नाहन 29.3
धर्मशाला 28.0
मनाली 26.0
शिमला 24.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed