फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather is clear today and tomorrow chances of rain and snowfall again on 4th and 5th February

Himachal Weather: आज और कल मौसम साफ, 4 व 5 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Sun, 02 Feb 2025 10:33 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather is clear today and tomorrow chances of rain and snowfall again on 4th and 5th February
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रोहतांग, पांगी, भरमौर समेत हिमाचल की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ और राजधानी शिमला, मनाली समेत मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों पर शनिवार दोपहर को हल्का हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। खेतों की नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को फायदा होगा। कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों में सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, राजा घेपन पीक के साथ सीवी रेंज की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को ऊना में अधिकतम पारा 24.0, बिलासपुर में 23.7, सुंदरनगर में 22.7, नाहन में 21.7, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 20.6, सोलन में 20.2, चंबा में 17.6, मनाली में 15.2, शिमला में 14.6, कल्पा में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितना न्यूनतम पारा
 
ताबो  -7.5
कुकुमसेरी -5.2
कल्पा -2.4
केलांग -2.2
भरमौर 2.4
शिमला 3.2
ऊना 4.1
धर्मशाला 4.8
बिलासपुर 5.8
मंडी 7.0
मनाली 7.3
कांगड़ा 10.4

जनवरी में नौवीं सबसे कम बारिश हुई दर्ज 
हिमाचल में इस वर्ष जनवरी में साल 1901 से 2025 की अवधि के दाैरान नाैवीं सबसे कम बारिश (13.3 मिलीमीटर) हुई है। सबसे कम वर्ष 1966 में 0.3 मिलीमीटर हुई थी। प्रदेश में जनवरी 2025 में 85.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 13.3 मिलीमीटर वास्तविक बारिश के साथ 84% कम हुई। जिला लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक वर्षा 23.3 मिलीमीटर हुई है, जबकि ऊना और हमीरपुर में सामान्य से 95% कम बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed