फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather intense cold after snowfall mercury below zero in many areas including Manali

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद प्रचंड ठंड की चपेट में हिमाचल, मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे

Fri, 07 Feb 2025 02:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ फरवरी से 12 तक उच्च पर्वतीय एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather intense cold after snowfall mercury below zero in many areas including Manali
मनाली के सोलंगनाला में मौसम खुलते ही वीरवार को बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम के बदलाव के बाद प्रदेश में 2 से 11 डिग्री तक तापमान गिर गया है। दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल में भारी हिमस्खलन हुआ है। मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा पड़ रहा है। आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। आठ फरवरी से 12 तक उच्च पर्वतीय एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रही। 12 में से 10 जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, ऊना, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में पारा सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वीरवार को मनाली में माइनस 1.5, जबकि शिमला में एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, कुल्लू और लाहौल घाटी के लोगों की दुश्वारियां अभी भी खत्म नहीं हुई है। बर्फबारी से दोनों जिलों में दो हाईवे के साथ ही 184 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। वहीं, 84 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौबीस घंटे में न्यूनतम पारे में कहां पर कितनी गिरावट
केलांग में 8, शिमला में 2.3, सुंदरनगर में 5.0, कल्पा में 2.1, धर्मशाला में 0.3, ऊना में 3.2, पालमपुर में 4.0, सोलन में 3.2, मनाली में 1.8, कांगड़ा में 3.8, मंडी में 4.8, बिलासपुर में 5.1, चंबा में 1.8, कुकुमसेरी में 10.7, भरमौर में 2.1, धौलाकुआं में 6.2, बरठीं में न्यूनतम पारे में 6.3 डिग्री की गिरावट आई है।

विज्ञापन

इन इलाकों में पारा शून्य से नीचे
 
केलांग -12.2
कुकमसेरी -11.6
ताबो -10.8     
कल्पा -3.1
भरमौर -1.9
मनाली  -1.5

लाहौल घाटी में गिरा हिमखंड
वीरवार को लाहौल घाटी में पीरपंजाल की चोटी से चंद्रा वैली में हिमस्खलन हुआ। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि बर्फबारी के बाद लाहौल में पहाड़ी से हिमस्खलन की घटना आम बात  है। हिमस्खलन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इग्लू से निकलते ही गश खाकर गिरा पर्यटक, मौत
मनाली के हामटा में इग्लू में रहने के बाद चेक आउट करते ही एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई। पर्यटक कर्नाटक का रहने वाला था। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। साई प्रकाश एल शेट्टी (23) निवासी शिरडी साईं छठी क्रॉस कॉलोनी (कर्नाटक) 4 फरवरी को मंगेतर के साथ मनाली घूमने आए थे। उन्होंने इग्लू स्टे 6 फरवरी तक बुक किया था। वीरवार सुबह उन्होंने इग्लू से चेक आउट किया। सड़क की तरफ करीब 20-25 कदम चलने के बाद साई प्रकाश बर्फ पर बैठे। इसी बीच, उनके मुंह से झाग निकलने लगा। वह बेहोश हो गए। तुरंत उन्हें मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed