फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Hot winds mercury crosses 35 in Una Rain forecast on 10-11 April

Himachal Weather: हिमाचल में चलीं गर्म हवाएं, ऊना में पारा 35 पार; 10-11 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान

Sun, 06 Apr 2025 01:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 01:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह और सात अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Hot winds mercury crosses 35 in Una Rain forecast on 10-11 April
रिज मैदान शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के दस क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार और ऊना में 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। नौ अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारे में और बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 और 11 अप्रैल को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश के कई भागों में छह और सात अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में 6 और 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शनिवार को ऊना, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर में 10.8, भुंतर में 7.6, कल्पा में 4.4, धर्मशाला में 11.8, ऊना में 10.5, नाहन में 16.3, केलांग में 1.3, सोलन में 9.8, मनाली में 7.1, कांगड़ा में 12.2, मंडी में 12.1, बिलासपुर में 10.3, कुकुमसेरी में 0.7, भरमाैर में 9.3, पांवटा साहिब में 16.0 और देहरा गोपीपुर में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
धौलाकुआं 33.8
सुंदरनगर 33.7
बिलासपुर 33.1
कांगड़ा 32.8
नाहन 32.1
मंडी 31.6
सोलन 30.5
धर्मशाला 29.0
शिमला 24.4
मनाली 24.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed