फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Heat increased weather is clear today rain forecast in eight districts tomorrow

Himachal Weather: चंबा में 14, ऊना में 7 और शिमला में 3 साल बाद सबसे अधिक गर्म दिन

Fri, 04 Oct 2024 10:06 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। गुरुवार को राजधानी शिमला में तीन और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather Heat increased weather is clear today rain forecast in eight districts tomorrow
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। गुरुवार को राजधानी शिमला में तीन और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। चंबा में 14 साल बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचा। सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर में भी पारा चढ़ने से पसीने छूटने लगे हैं। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पांच अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्राें में वीरवार को धूप खिली। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2021 में अक्तूबर के दौरान शिमला में अधिकतम पारा 26.8 डिग्री रहा था। 

विज्ञापन


ऊना में पारा 36.4 डिग्री रहा। वर्ष 2017 में यहां पारा 36.6 डिग्री था। सोलन में पारा 31 डिग्री दर्ज हुआ। पहले वर्ष 2021 में यहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पहुंचा था। चंबा में वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2010 में चंबा का पारा 34.5 डिग्री रहा था। इसके बाद अक्तूबर के दौरान 33 डिग्री तक नहीं पहुंचा। उधर बुधवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 5.8, केलांग में 7.3, कल्पा में 7.8, समदो में 10.0, सोलन में 12.4, मनाली में 12.5, भुंतर में 14.4, शिमला में 15.6, मंडी में 16.7, बिलासपुर में 17.2, धर्मशाला में 17.0, चंबा में 17.4, कांगड़ा में 18.5, ऊना में 19.4 और नाहन में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 36.4
बिलासपुर 35.2
चंबा 33.0
कांगड़ा 32.6
मंडी 31.0
सोलन 31.0
नाहन 30.0
धर्मशाला 29.6
शिमला  26.0
मनाली 25.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed