{"_id":"66efabd2672917e9e90ed7a7","slug":"himachal-weather-forecast-to-remain-clear-in-himachal-till-september-24-yellow-alert-for-rain-from-25th-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में 24 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान, 25 से बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में 24 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान, 25 से बारिश का येलो अलर्ट
Sun, 22 Sep 2024 11:02 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:02 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी मानसून सीजन के दौरान पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, चंबा, धौलाकुआं, बरठीं, ताबो, नेरी और सैंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से मंगलवार तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, बारिश का दौर थमते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
ऊना जिले में अधिकतम पारा 35, ताबो में 34.7, बिलासपुर में 34.6, कांगड़ा में 33.4, चंबा में 33, मंडी में 32, सोलन में 31.6 और धर्मशाला में 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 19.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन