फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast to remain clear in Himachal till September 24 yellow alert for rain from 25th

Himachal Weather: हिमाचल में 24 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान, 25 से बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 22 Sep 2024 11:02 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather forecast to remain clear in Himachal till September 24 yellow alert for rain from 25th
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पार रहा। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 सितंबर को कई जगह बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानों के साथ पहाड़ों में भी मानसून सीजन के दौरान पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, चंबा, धौलाकुआं, बरठीं, ताबो, नेरी और सैंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से मंगलवार तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, बारिश का दौर थमते ही न्यूनतम तापमान में बढ़ने लगा है। 
विज्ञापन

ऊना जिले में अधिकतम पारा 35, ताबो  में 34.7, बिलासपुर में 34.6, कांगड़ा में 33.4, चंबा में 33, मंडी में 32, सोलन में 31.6 और धर्मशाला में 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 19.4 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed